लखनऊ, NOI : आजादी की लड़ाई में हर होई अपने-अपने तरीकों से सहयोग कर रहा था। मशहूर हकीम अजमल खां ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दिया। यूनानी पद्धति के संस्थापक रहे अजमल खां की जयंती 11 फरवरी को सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। हकीम अजमल खां का जन्म 11 फरवरी 1864 को हुआ था। चार दिवसीय जयंत समारोह सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

लखनऊ के औरंगाबाद स्थित राजकीय तकमील-उत्त-तिब कालेज एवं चिकित्सालय में उनकी जीवनी पर तकरीर के साथ ही मरीजोें की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। यूनानी दिवस के रूप में हो रहे आयोजन के संयोजक व कालेज के प्रधानाचार्य डा.जमाल अख्तर ने बताया कि हकीम अजमल खां यूनानी वैद्य के रूप विश्व चर्चित हुए। इसके लिए 1908 हाफिज- उल- मुल्क और 1915 में केसर- ए- हिंद की उपाधि से सम्मानित किया गया । यूनानी चिकित्सा शैली को भारतीय आधार प्रदान करने के लिए दिल्ली में हिंदुस्तानी दवाखाना नामक संस्था की स्थापना की। 1920 को अलीगढ़ में जामिया मिलिया इस्लामिया शिक्षण संस्थान की स्थापना की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement