लखनऊ में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की हत्या-लूटपाट, चेहरे और हाथ पर नुकीले हथियार से किए कई वार
लखनऊ, NOI : सेक्टर बी अलीगंज स्थित एसबीआइ कालोनी में गुरुवार शाम मुख्य बैंक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त ललित मोहन पांडेय की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने ललित के गर्दन, हाथ और चेहरे पर नुकीले हथियार से कई वार किए थे। एसीपी अलीगंज सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक घर के भीतर का सामान बिखरा मिला है। लूटपाट की गई है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। राम-राम बैंक चौराहे के पास हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी है।
ललित मोहन वर्ष 2007 में बैंक से सेवानिवृत हुए थे। उनका एक बेटा पुणे में, जबकि बेटी लंदन में रहती है। पत्नी प्रीति साथ रहती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रीति हर रोज शाम को चार से 5:30 बजे के बीच टहलने जाती थीं। गुरुवार शाम को भी वह टहलने गई थीं। प्रीति ने घर के बाहर से ताला बंद कर दिया था। वापस आकर उन्होंने देखा कि किचन में दीवार के सहारे ललित मोहन लहूलुहान पड़े थे। प्रीति की चीख निकल पड़ी। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
मड़ियांव पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के आने तक ललित मोहन की मौत हो चुकी थी। किचन से लेकर बरामदे तक खून बिखरा था, जो ललित के संघर्ष की कहानी बयां करने के लिए काफी था। भीतर के कमरों में सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। हत्यारे ने अलमारी और बेड के सामान फेंक दिए थे और नकदी व जेवर लूट ले गए। माना जा रहा है कि हत्यारा गेट पर ताला लगा देख दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा पहले से ही भीतर मौजूद था। ललित ने हत्यारे को देखकर विरोध किया होगा और उसने उनकी जान ले ली होगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments