kushinagar Incident: कुशीनगर की बहादुर बिटिया ने जान पर खेलकर बचाई 5 जिंदगी | न्यूज़ आउटलुक
NOI , कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान पर खेलकर पांच लोगों की जिंदगियां बचाने वाली बहादुर बिटिया पूजा यादव (Pooja Yadav) खुद की जान नहीं बचा सकी।
पूजा से हर कोई मदद की लगा रहा था गुहार
हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि पूजा को धुन सवार थी कि वह सभी को बचाएगी। उसका हौसला देखकर रोते-बिलखते लोग पूजा का ही नाम ले रहे थे। हर कोई पूजा से ही मदद की गुहार लगा रहा था। जब उसने 5 लोगों को बचाया तो लोगों की आस जाग उठी। पूजा छठी जान बचा रही थी तभी उसने संतुलन खो दिया और पानी में समा गई।
कुशीनगर हादसे में मरने वाले 13 लोगों में 21 साल की पूजा यादव भी शामिल है। बहादुर बिटिया अब नहीं रही, लेकिन रात के दर्दनाक हादसे के दौरान दिखाई गई उसकी हिम्मत की बातें हर कोई कर रहा है। पूजा सेना भर्ती की तैयारी कर रही थी। सेलेक्शन से पहले वह जिंदगी की जंग हार गई। उसने जो बहादुरी दिखाई, उससे पांच लोगों की जान बची, जिसमें दो बच्चे भी हैं।
पूजा यादव के पिता बलवंत यादव आर्मी में हैं। उन्हें हमेशा अपनी बेटी की शादी की चिंता लगी रहती थी। इधर न तो पूजा का सेना में सेलेक्शन हुआ और न ही शादी हो सकी। अब उसके शव की लाल चुनरी के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी पिता कर रहे हैं। बहादुर बिटिया के लिए पूरा गांव मातम मना रहा है।

बहादुर बिटिया पूजा की बात हर कोई कर रहा है। अंधेरा हो गया था, जिस वक्त हादसा हुआ, पूजा के साथ डूबने वालों में उसकी मां भी थी। उसने अपनी मां समेत एक के बाद एक-एक कर 5 लोगों को बचाया। छठे की जान बचाते वक्त वह खुद डूब गई।
पूजा से हर कोई मदद की लगा रहा था गुहार
हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि पूजा को धुन सवार थी कि वह सभी को बचाएगी। उसका हौसला देखकर रोते-बिलखते लोग पूजा का ही नाम ले रहे थे। हर कोई पूजा से ही मदद की गुहार लगा रहा था। जब उसने 5 लोगों को बचाया तो लोगों की आस जाग उठी। पूजा छठी जान बचा रही थी तभी उसने संतुलन खो दिया और पानी में समा गई।
बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी पूजा
पूजा तहसीलदार शाही महाविद्यालय सिन्हा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसके साथ ही उसके दो जुड़वां भाई आदित्य और उत्कर्ष थे। दोनों भाई ने भी इस हादसे में जान गंवाई। पिता बलवंत यादव दिल्ली में पोस्टेड थे, जबकि, जुड़वा भाई क्लास नौ में पढ़ाई करते थे।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments