NOI, भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में तीन मार्च 2022 (गुरुवार) की देर रात भयंकर विस्‍फोट हुआ। जोरदार धमके से सभी दहशत में आ गए। पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी। घटना में कई मकान ध्‍वस्‍त हो गए हैं। 14 लोगों के मारे जाने की भी की सूचना है। एक दर्जन से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हो गए हैं। कई की हालत गंभीर हुई है। मामले की जांच के लिए पटना से भी अधिकारी आ चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए। पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाके के साथ ही पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद एक के बाद एक शव मलबे से निकाले गए। 14 लोगों की इसमें मौत हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement