कानपुर के महाठग विष्णु दिवाकर के साथी भिड़ा रहे बचने की जुगत, तीसरे ने लिया स्टे | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI : सरकारी नौकरी व भाजपा में पद दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग विष्णु बाबू दिवाकर के गिरोह के तीसरे सदस्य ने भी गिरफ्तारी को लेकर हाई कोर्ट से स्थगनादेश (स्टे) ले लिया है। हालांकि, स्थगनादेश में तीनों को पुलिस की जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
सचेंडी के सीढ़ी इटारा का निवासी विष्णु बाबू दिवाकर खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का राष्ट्रीय पदाधिकारी, आइएएस बताने संग प्रशांत किशोर बनकर लोगों से ठगी करता था। आरोपित कुछ समय पहले मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल समेत 50 से अधिक लोगों को ठग चुका है। हमीरपुर सर्विलांस टीम ने लोकेशन के जरिए छापेमारी करके आरोपित को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो ठग गिरोह से जुड़े कई लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इसमें तीन अति करीबी पंकज सिंह, आशीष मिश्रा और उदयपुर सचेंडी निवासी धर्मेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। विष्णु की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आरोपितों को जांच के दायरे में आने का अंदेशा हो गया था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments