Kanpur Ganga Mela 2022: आज कानपुर में धूमधाम से निकलेगा रंग का ठेला, ऊंट-बुलडोजर भी रहेंगे साथ | NOI
कानपुर, NOI : कानपुर ऐतिहासिक हटिया गंगा मेला बुधवार को अनुराधा नक्षत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। 23 मार्च को ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बलिदान हुए थे। गंगा मेले में सबसे पहले देश के इन बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद, पुलिस बैंड की धुन पर डीएम और प्रशासन के आला अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। शिलालेख पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
संरक्षक मूलचंद्र सेठ व संयोजक ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया वर्ष 1942 में तत्कालीन अंग्रेज कलेक्टर ने होली पर रोक लगा दी थी। इसका विरोध करते हुए शहरवासियों ने हटिया पार्क में होली खेली थी। इसमें 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सभी को अनुराधा नक्षत्र वाले दिन रिहाई मिली थी, इसलिए अनुराधा नक्षत्र को रंग का ठेला शहर के विभिन्न मार्ग से निकालकर आजादी व भाईचारे का संदेश दिया जाता है। रंग का ठेला हटिया रज्जन बाबू पार्क से शुरू होकर पूरे शहर में भ्रमण करेगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments