कानपुर, NOI : आजादी के बाद कानपुर को सतीश महाना के रूप में दूसरे विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रहे हैैं। उन्होंने सोमवार को नामांकन किया और मंगलवार को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले कानपुर से हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।

1991 से अब तक रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सभी सरकारों में सतीश महाना राज्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री रहे थे। इस बार वह लगातार आठवीं बार चुनाव जीते थे लेकिन मंत्री पद न मिलने से उनके समर्थक मायूस थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना, मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनकी औपचारिक रूप से घोषणा भी हो जाएगी क्योंकि किसी दूसरे दल ने अपना प्रत्याशी उनके सामने नहीं उतारा। उनसे पहले कानपुर में चौबेपुर से चुनाव लडऩे वाले हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। वह नौ जनवरी 1990 से 30 जुलाई 1991 तक प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement