संत कबीर नगर, NOI : मामला संत कबीर नगर जिले के साथा ब्लॉक ग्राम बरईपार स्थित प्राइमरी स्कूल का है। बीते सोमवार को स्कूल के चार दिवारी में लगा कि गेट अचानक टूट गया, जिससे वहां मौजूद 3 बच्चे घायल हो गए। घायलों में संगम 6 वर्ष पुत्र पूर्णवासी, खुशी 7 वर्ष पुत्री दीनबंधु और निलेश 6 बर्ष पुत्र हरिकेश शामिल हैं। घायल मासूमों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएसके मेहदावल रिफर कर दिया। घायल बच्चों में नीलेश की स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के दौरान विद्यालय परिसर में सिर्फ एक महिला शिक्षामित्र और एक आगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थी। जबकि विद्यालय में रोजाना एक प्रधानाध्यापक, 2 सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र की ड्यूटी होती है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement