कानपुर, NOI : नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले विभाग में खेल चल रहा है। पांच रुपये का फार्म तीन सौ रुपये में बेचा जा रहा है। शिकायत मिलने पर महापौर ने अचानक जन्म मृत्यु विभाग में छापा मारा तो खलबली मच गई। दलाल भाग गए। महापौर ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से जांच कराई जा रही है। साथ ही जोन पांच और दो में भी बन रहे जन्मृ-मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच के आदेश दिए। 

भाजपा पार्षद नीरज बाजपेई ने महापौर प्रमिला पांडेय से शिकायत की कि जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में वसूली हो रही है। पार्षद के साथ आई पांडू नगर ईएसआई हास्पिटल निवासी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पति विनोद श्रीवास्तव का 24 मार्च को निधन हो गया था जिस पर सोमवार को वह नगर निगम मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई तो पहले से उसे फार्म देने के नाम पर ठगा गया पांच रुपये का फार्म तीन सौ रुपये लिए गए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement