कल्याणपुर क्रासिंग गोलीकांड: विधायक बिल्हौर के काफिले समेत आठ गाडिय़ां पुलिस की रडार पर | NOI
कानपुर, NOI : कल्याणपुर क्रासिंग पर एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल होने के मामले में पुलिस ने बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा के काफिले में शामिल गाड़ियों समेत आठ वाहन चिह्नित किए हैं। माना यही जा रहा है कि इन्हीं गाड़ियों में ही किसी से गोली चली। हालांकि अब तक हुई जांच में कल्याणपुर पुलिस पूरी तरह से खाली हाथ है।
थाना शिवराजपुर के गांव सांवलपुर बेहटा निवासी किशनपाल का बेटा दिनेश पाल कल्याणपुर में रहकर पोल्ट्री फार्म व मौरंग-गिट्टी का काम करते हैं। रात करीब आठ बजे वह बाइक से कल्याणपुर रेलवे क्राङ्क्षसग से गुजरे। कुछ आगे चलकर गोली चलने जैसी आवाज आई। दिनेश कुछ समझ नहीं पाए। इसी बीच पीछे चल रहे व्यक्ति ने उनके गले से खून बहने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जाम लग गया। तत्काल घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां दिनेश को गोली लगने की पुष्टि हुई।
एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रकरण में सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई तो घटना का कोई लाइव वीडियो सामने नहीं आया। घटनास्थल से 20 मीटर आगे और 20 मीटर पीछे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंंग जांची गई तो आठ संदिग्ध वाहन सामने आए हैं। इनमें से तीन से चार गाडिय़ां बिल्हौर के विधायक राहुल बच्चा के काफिले की हैं, जबकि अन्य प्राइवेट वाहन हैं। आशंका यही जताई जा रही है कि गोली इन्हीं में से किसी गाड़ी के अंदर से चली। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि एक टीम विधायक के काफिले की गाड़ियों की जांच के लिए बिल्हौर भेजी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इधर दैनिक जागरण के संवाददाता की ओर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गोली उनके काफिले से नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
एसीपी ने बताया कि इस प्रकरण में घायल दिनेश की तहरीर पर हत्या का प्रयास धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में घायल ने लिखा है कि वह पत्नी को अस्पताल छोड़कर वापस लौट रहा था। उसे पता नहीं चला कि गोली कहां से आकर उसे लगी। तहरीर में विधायक के काफिले की गाडिय़ों का कोई जिक्र नहीं है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments