इमरान खान से छिना पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पद, अब किसके हाथ में देश की कमान | न्यूज़ आउटलुक
इस्लामाबाद, NOI: पाकिस्तान में दिनभर सियासी उथलपुथल के बाद रविवार शाम इमरान के लिए बुरी खबर आई. राष्ट्रपति द्वारा नेशनल असेंबली को भंग किए जाने के बाद इमरान खान को रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया.
जारी हुआ नया सर्कुलर
पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नए सर्कुलर में दावा किया गया है कि इमरान खान आधिकारिक तौर पर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं हैं. इससे पहले पाक के एक मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि अनुच्छेद 224 के तहत इमरान खान फिलहाल कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे.
तत्काल प्रभाव से पीएम पद से हटाए गए
लेकिन रविवार देर शाम पाकिस्तान सरकार की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया. जिसमें लिखा गया है, 'पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तान की संसद को भंग करने के बाद संसदीय मामलों के मंत्रालय, दिनांक 3 अप्रैल, 2022, पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के संविधान के अनुच्छेद 48(1) के साथ पढ़े गए अनुच्छेद 58(1) के अनुसार, इमरान अहमद खान नियाजी के पाकिस्तान प्रधानमंत्री के पद को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है.'
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments