परीक्षा दिलाने गए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, छात्रा की हालत गंभीर | न्यूज़ आउटलुक
संत कबीर नगर, NOI : बेलहर थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में भीड़ ने युवक को सीएससी मेहदावल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बनखोरिया गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार उपाध्याय पुत्र चंद्रनाथ सोमवार को अपनी बहन की सहेली को परीक्षा दिलाने बाइक से मोहन धनसीरा महाविद्यालय में ले गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी वापस आ रहे थे अभी दोनों बभनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे उसी दौरान दूसरी तरफ से तेज गति से आती है पिक अप से उनकी बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। जहां एक तरफ बाइक सवार चालक की मृत्यु हो गई वहीं घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। युवक के मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल था। इस बारे में सीएमओ संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments