CSJMU की छात्रा ने बनाया मोबाइल एप जो बताएगा डॉक्टरों की अस्पताल में मौजूदगी | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI : सीएसजेएमयू की छात्रा स्नेहा ने ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में रहने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए ई-पर्ची नामक एप्लीकेशन तैयार किया है। इसकी मदद से मरीज व तीमारदार घर बैठकर शहर में डाक्टरों के क्लीनिक या अस्पताल में आने का सही वक्त जान सकेंगे और उनसे मुलाकात का वक्त ले सकेंगे।
देवरिया निवासी स्नेहा विवि के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज से बैचलर आफ फिजियोथेरपी की छात्रा हैं। स्नेहा ने बताया कि पिछले वर्ष लाकडाउन के दौरान जब वह अपने घर गईं तो वहां मरीजों की परेशानी देखी। कई क्लीनिक पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों के बीच शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं हो रहा था। मरीज कई-कई घंटे तक इंतजार करते दिखे। इसके बाद छात्रा ने साथियों की मदद से ई पर्ची नामक एप तैयार किया। प्ले स्टोर पर अपलोड करने के बाद उसे डाक्टरों व मरीजों के स्मार्ट फोन में डाउनलोड कराया। इससे मरीजों को विभिन्न रोगों से संबंधित डाक्टर से मुलाकात का समय लेना आसान हो गया। यही नहीं, क्लीनिक पर घंटों इंतजार करने का झंझट भी खत्म हो गया है।
स्नेहा ने बताया कि एप को बनाने के लिए उन्होंने देवरिया के सभी डाक्टरों का ब्योरा जुटाकर अपलोड किया है। अब क्लीनिक व अस्पतालों में एप का प्रचार कर रही हैं, ताकि मरीज इसे इस्तेमाल करें। स्नेहा बताती हैं कि वर्तमान में प्ले स्टोर पर कई एप्लीकेशन टेली मेडिसिन से संबंधित हैं। उनका एप डाक्टरों के ओपीडी समय में ही मरीजों को देखने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करेगा। एप के इस्तेमाल पर मरीज को महज पांच रुपये का आनलाइन भुगतान करना होगा।
एप में यह सुविधा
- मरीज घर में बैठकर एप के जरिए डाक्टर से मिलने का समय ले सकेंगे।
- डाक्टर बुकिंग देख क्लिक करेंगे तो रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार होगा।
- मरीज देखने के साथ ही क्रम से रजिस्ट्रेशन नंबर ऊपर आता जाएगा।
- मरीज को पता चल जाएगा कि क्लीनिक पर उसका नंबर कब आएगा।
- इससे मरीजों का समय बचेगा और ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments