कानपुर,NOI : कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज को मिठाई में जहरीला पदार्थ खिलाकर पांच लोग चले गए। मरीज की तबीयत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल भागे लेकिन जान नहीं बचा सके। मृतक की मां ने चकेरी पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मां ने न्यायालय में गुहार लगाई। यहां से आदेश के बाद चकेरी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल के कर्मचारियों को भी लापरवाही बरतने पर आरोपित बनाया गया है।

चकेरी के गांधीग्राम निवासी मिथिलेश सिंह के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2021 को उनके बेटे रजत की तबीयत खराब होने पर कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। रजत की हालत में सुधार होने लगा था। एक नवंबर को वह भोजन लेने घर चली गईं। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पांच लोग आलोक तिवारी, विनायक शंकर अवस्थी, अभिषेक शुक्ला और दो अन्य युवक अस्पताल में पहुंच गए। रजत को मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद बेटे की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement