कानपुर, NOI : कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक के 11 लाकर से करोड़ों के जेवर चोरी होने के मामले में जांच कर रही पुलिस के सामने लाकर इंचार्ज के कई राज सामने आए हैं। कानपुर, लखनऊ और औरैया स्थित बैंक कर्मियों के ठिकानों पर छापा मारा और आरोपितों के घर और रिश्तेदारों से पूछताछ की। लाकर इंचार्ज शुभम मालवीय के संबंध में नई जानकारी में कुछ खास नहीं मिला लेकिन सामने आया कि चोरी की जेवरों की दम पर शुभम मालवीय लखनऊ में आलीशन कोठी बनवा रहा था। पुलिस ने इस निर्माणाधीन कोठी पर भी छापा मारा।

पुलिस ने 9 अप्रैल को बैंक मैनेजर राम प्रसाद निवासी सेवाग्राम कालोनी दादानगर थाना गोविंद नगर, लाकर इंचार्ज शुभम मालवीय निवासी प्रयागराज, लाकर टेक्नीशियन चंद्रप्रकाश निवासी अंबेडकर नगर गुजैनी, लाकर का प्राइवेट मिस्त्री करनराज निवासी शास्त्रीचौक दारोगा चौराहा, राकेश निवासी परमट थाना ग्वालटोली को गिरफ्तार किया था। पांचों आरोपित इस समय छह दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। सोमवार को पुलिस की पांच टीमें बनाकर हर आरोपित के घर पर रिश्तेदारों के यहां दबिशें डाली गईं। तलाशी ली गई। दिन भर में पुलिस ने 11 स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कानपुर से बाहर लखनऊ और औरेया के ठिकाने भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सबसे बड़ा राज यह सामने आया कि लाकर इंचार्ज लखनऊ के पाश इलाके गोमती नगर स्थित माधवग्रीन टाउनशिप में नई कोठी बनवा रहा है। पुलिस को जब इस निर्माणाधीन कोठी के बारे में जानकारी मिली तो छापा मारकर यहां तलाशी ली गई। हालांकि कुछ खास नहीं मिला। बैंक मैनेजर रामप्रसाद की पूर्व की तैनाती औरैया में रही है। वहां पर वह जिस पते पर रहता था, वहां भी पुलिस टीम गई। दादानगर में रहने वाले बैंक मैनेजर के परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement