Kanpur, NOI : जेल भेजने से पहले ही बुधवार को मेडिकल कराने के दौरान उर्सला अस्पताल से एक बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा में तैनात सिपाही व एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। बंदी दूसरी बार फरार हुआ है। इससे पुलिसकर्मियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि मूलरूप से बांदा निवासी फरहत अली पर 1993 में उसकी पत्नी ने घरेलू हिंसा व दहेज का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में जब वारंट जारी हुआ तब वह जनवरी 2022 में कानपुर कोर्ट में हाजिर हुआ था। जब उसको कोर्ट से जेल भेजने का आदेश हुआ था तो वो वहां से फरार हो गया था। इस बीच मंगलवार को उसको दोबारा पुलिस ने पकड़ा। बुधवार को कोर्ट में पेश करने से पहले उर्सला में मेडिकल के दौरान वह फिर फरार हो गया। डीसीपी ने बताया कि उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही आसिफ खान व होमगार्ड राम संजीव को निलंबित कर दिया गया है। फरहत अली के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement