कानपुर, NOI : छावनी बोर्ड की बैठक में सोमवार को 32 लाख के विकास कार्यों को अनुमति दी गई। इस धनराशि से नौ प्रस्तावों पर काम किया जाएगा, जबकि दो प्रस्तावों को संशोधित कर दोबारा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

बैठक की शुरुआत ब्रिगेडियर नंदा कुमार के. और सीईओ अनुज गोयल के शपथ ग्रहण से शुरू हुई । जिसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई । छावनी बोर्ड के नामित सदस्य लखन लाल ओमर ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए टावर आन व्हील का प्रस्ताव पूर्व में दिया गया था लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो सका। इसे फिर से संशोधित करने के लिए कहा गया है। कैंट विधायक मो. हसन रूमी ने छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में गंदगी और पेजयल की समस्या उठाई।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

1-हैरिसगंज वार्ड नंबर छह में रोड की मरम्मत 9.70 लाख रुपये से

2-स्टेशन के निकट फेथफुलगंज बाजार की रोड 9.20 लाख रुपये से

3-कैंट दफ्तर के बंगला नंबर 64 की मरम्मत 3.40 लाख रुपये से

4-शास्त्री पार्क खपरा मोहाल में फुटपाथ का निर्माण 3.20 लाख रुपये से

5-डिलाइट सिनेमा के पास मैन होल का निर्माण 3 लाख रुपये से

6-कैंट बोर्ड स्टोर और गार्डेन व वाहनों पर खर्च 1.80 लाख रुपये

7-रेल बाजार में सीवेज नाले के पिट से कनेक्शन 80 हजार रुपये

8-गंगादीन गौरीशंकर स्कूल रोड पर पीसीसी के लिए 70 हजार रुपये

9-शास्त्री पार्क की रंगाई-पुताई व सुंदरीकरण 60 हजार रुपये से

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement