प्रवर्तन इंस्पेक्टर को साथ ले गई सीबीआई, जांच में सामने आई करोड़ों की चल-अचल संपत्ति | न्यूज़ आउटलुक
हालांकि, अमित का बिचौलिया होने के शक में पकड़े गए कंसल्टेंट के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ को अमित श्रीवास्तव के घर से करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। उसके द्वारा कई मकान व घर खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा सीबीआइ कई प्रकरणों से संबंधित फाइलें भी अपने साथ लेकर गई है।
रिश्वत लेते वीडियो जांच एजेंसी को मिला : स्कूल संचालक से अमित श्रीवास्तव ने कार्यालय के जन शिकायत केंद्र में ही रुपयों भरा थैला लिया। यह पूरा वाकया कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। सीबीआइ को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, जो कि बड़े साक्ष्य का काम करेगी।
पीएफ जमा कराने की आड़ में सेटलमेंट का खेल : ईपीएफओ के निष्क्रिय नियोक्ताओं से पीएफ रिकवरी के नाम पर ही खेल होता है। हर माह केंद्रीयकृत सिस्टम से आटो जेनरेट होने वाली 500 निष्क्रिय नियोक्ताओं की सूची प्रवर्तन शाखा को वसूली में मदद करती है। क्षेत्रीय आयुक्त के आदेश के बाद प्रवर्तन अधिकारी नियोक्ताओं से पीएफ न जमा कराने के एवज में सेटलमेंट का खेल खेलते हैं। उन्हें नोटिस का जवाब देने व जांच के नाम पर उलझाकर परेशान किया जाता है। यही वजह है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की कार्रवाई के बाद प्रवर्तन शाखा के स्टाफ की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments