सरकार आपके द्वार : मंत्रियों-अफसरों को तीन माह में बतानी होगी अपनी और परिवार की संपत्ति | NOI
NOI : प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारियों (सभी लोक सेवकों) को तीन माह में अपने और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति बतानी होगी। उनके संपत्ति की जानकारी आम जनता के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर साझा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को नसीहत भी दी कि शासन के कामकाज में उनके परिवार के सदस्य हस्तक्षेप न करें। उन्होंने योगी सरकार 2.0 के एक माह पूरा होने पर मंगलवार को एनेक्सी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को कामकाज का रोडमैप सौंपा।
सरकार के मंत्रियों और शासन के सभी प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों और लोक सेवकों (आईएएस, पीसीएस) के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। मंत्री और अधिकारी अपने कामकाज और व्यवहार में आचरण का खासतौर पर ध्यान रखें। मंत्रियों को अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने मंत्रियों व लोकसेवकों को अगले तीन माह की अवधि में अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने सभी मंत्रियों को कार्ययोजना को समयबद्ध पूरा कराने और कामकाज में अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments