कानपुर,NOI : शहर में काफी समय से पहचान छिपाकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं। यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और कब्जे कर रहे हैं। इन्हें तत्काल चिन्ह्ति कर कब्जे और अतिक्रमण हटवाए जाएं। यह बातें सांसद सत्यदेव पचौरी ने पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना और जिलाधिकारी नेहा शर्मा को लिखे पत्र में कही हैं।

सांसद ने भेजे गए पत्र में बताया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या रेलवे पटरियों के किनारे, सिंचाई विभाग की नहरों के आसपास, नगर-निगम के फुटपाथ, शहर के प्रमुख व व्यस्ततम चौराहों के आसपास अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर भी अवैध रूप से कब्जे और अतिक्रमण कर रखा है। अवैध रूप से रह रहे गैर भारतीय नागरिकों से शहर में कानून व शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। इनकी अवैध गतिविधियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनके अवैध कब्जे और अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। वहीं इनकी पहचान करा इसकी गहना से जांच करा विधिक कार्रवाई की जाए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement