कानपुर, NOI : शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी नो-एंट्री पास निरस्त कर दिए हैं। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहनों को इसमें छूट मिलेगी। इसके लिए नए सिरे से पास जारी किए जाएंगे।

यातायात विभाग की ओर से 500 से अधिक भारी वाहनों के नो-एंट्री पास जारी हुए थे। इधर, शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव से प्रमुख चौराहों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए नो-एंट्री पास वाले वाहनों की संख्या सीमित करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि एक मई से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहनों को छूट : पुलिस उपायुक्त (यातायात) संकल्प शर्मा ने बताया कि कई ट्रांसपोर्टरों ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में नहीं लगे भारी वाहनों के भी पास जारी करा लिए हैं। इस घालमेल का पता चलने के बाद यह फैसला लिया गया है। नए वाहनों को पास जारी करने के लिए फिर से सर्वे कराया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement