लखनऊ, NOI : जिला उद्योग केंद्र और खादी ग्रामोद्योग द्वारा एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से चल रहे प्रयास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लखनऊ समेत सभी जिलों के एक जिला एक उत्पाद की अब युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पीछे प्रदेश सरकार की मंशा है कि युवाओं को अपने पारंपरिक उत्पाद को समझने का अवसर मिलेगा वहीं रोजगार की संभावना भी बढ़ जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज चुका है। इस पर निर्णय होने के साथ ही विस्तृत कार्ययोजना को पूरा रूप दिया जाएगा।

लखनऊ में चिकन जरजोदी को मिलेगी उड़ान : एक जिला एक उत्पाद में शामिल लखनऊ के चिकन और जरजोदी को नई उड़ान मिलेगी। उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि जरजोदी और चिकन के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा दिलाई जाती है। मार्जिन मनी का भी प्रावधान है। ऐसे में युवाओं के लिए एक जिला एक उत्पाद को लेकर उत्साह भी बढ़ेगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement