कन्नौज, NOI : कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किसान राजाराम राजपूत (45) की शुक्रवार देर रात घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्राम तिज्जापुरवा निवासी राजाराम खेती करता था। घटना का पता चलने पर पिछले सात दिन से अपने मायके में रह रही उसकी पत्नी रामश्री भी आ गई। उसने राजाराम के छोटे भाई पर ही खेत के लालच में हत्या कर देने का आरोप लगाया।

सूत्रों के मुताबिक सात दिन पहले राजाराम के छोटे भाई भारत और राजाराम की पत्नी रामश्री के बीच विवाद हो गया था। रामश्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद रामश्री अपने मायके ठठिया चली गई थी। रामश्री का आरोप है कि भारत ने राजाराम से जबरन खेत की वसीयत करा ली थी। 

आरोप है कि इसी के कारण भारत ने राजाराम की हत्या कर दी। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में बीमारी के कारण राजाराम की मौत की बात सामने आई है, लेकिन पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement