प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दी, घरवालों ने रखा था शादी कराने का प्रस्ताव किया इन्कार | NOI
कानपुर, NOI : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी और 21 जून को बरात जानी थी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक तेजपुर गांव निवासी राकेश संखवार के 19 साल के बेटे प्रशांत का गांव की युवती से बीते डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रशांत की शादी सलामतपुर गांव में दूसरी लड़की से तय हो गई थी और 21 जून को बरात जानी थी। इसके चलते प्रेमी युगल ने सोमवार भोर पहर गांव के बाहर चंवर-स्योंढारी संपर्क मार्ग पर बगीचे में बेरी के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस और स्वजन को सूचना दी।
शादी को राजी थे घर वाले : प्रशांत और रोशनी दोनों के स्वजनों ने पुलिस को बताया की उन्हें प्रेम प्रसंग का पता था। इसके लिए दोनों के घरवालों ने शादी कराने की बात भी की थी। तब प्रशांत और रोशनी शादी को राजी नहीं हुए थे। इसके बात प्रशांत की शादी तय कर दी गई थी और तैयारियां चल रही थीं। अचानक दोनों ने फांसी लगा ली।
रविवार शाम तीन बजे से गायब था प्रशांत : पिता राकेश ने बताया की प्रशांत मजदूरी करता था। रविवार शाम तीन बजे से घर से गायब था। घर में गजनेर जाने की बात कहकर निकला था और रात को भी नहीं लौटा। वहीं, रोशनी के पिता विजय करण ने बताया की सजेती के उस्मानपुर में उनके साले का तिलक था, जहां जाने के लिए घर में तैयारी चल रही थी। रात 10 बजे तक रोशनी भी मेहंदी लगा रही थी। सुबह दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments