क्वाड देश के राष्ट्र प्रमुखों ने चीन को दिया कड़ा संदेश, 10 बिंदुओं में होगी ड्रैगन की घेराबंदी NOI
संयुक्त बयान ने उड़ा दी होगी चीन की नींद
क्वाड देशों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि हम ऐसी किसी भी बलपूर्वक, उकसाने वाली या एकतरफा कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं, जिसके जरिये यथास्थिति को बदलने और तनाव बढ़ाने की कोशिश की जाए। इसमें विवादित चीजों का सैन्यीकरण, तटरक्षक पोतों एवं नौवहन मिलिशिया का खतरनाक इस्तेमाल, दूसरे देशों के अपतटीय संसाधनों के उपयोग की गतिविधियों को बाधित करने जैसी कार्रवाई शामिल है।’ इसमें कहा गया है कि क्वाड, क्षेत्र में सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है, जो मुक्त एवं खुले हिन्द प्रशांत की दृष्टि को साझा करते हैं।
दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की दादागिरी
दूसरी तरफ चीन विवादित दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे इलाके पर अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके हिस्सों पर दावा करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप एवं सैन्य अड्डे भी बनाए हैं। चीन इन दिनों ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है और उसने हाल ही में धमकी दी थी कि वह क्षेत्र में अमेरिका के दखल के खिलाफ ताइवान पर हमला कर सकता है। हालांकि ताइवान ने भी समय-समय पर किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने की बात कही है।
10 बिंदुओं में समझे ड्रैगन की कैसे होगी घेराबंदी
1-हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड यूरोपीय देशों के साथ सहयोग बढ़ाएगा
2-पूर्वी व दक्षिणी चीन सागर में समुद्री सीमा से जुड़े यूएन के कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा
3-समुद्री क्षेत्र में किसी भी पक्ष की ओर से ताकत के इस्तेमाल का होगा विरोध
4- चीन के सहयोगी म्यांमार में सैनिक तानाशाही को लेकर जताई गई चिंता
5- चीन के दूसरे सहयोगी पाकिस्तान के आतंकी रिश्ते पर नकेल कसने के संकेत
6- पांच वर्षों में पूरे क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए 50 अरब डालर की मदद की घोषणा
7- चीन के कर्ज में डूबे क्षेत्र के देशों को उबारने में की जाएगी मदद
8- क्वाड सदस्य देश सेमीकंडक्टर निर्माण का पृथक नेटवर्क तैयार करेंगे
9- पूरे क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से मछली मारने पर लगेगी रोक
10-क्वाड से मुक्त व समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र को मिल रहा प्रोत्साहन
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments