कानपुर, NOI : कानपुर में जूही ढाल के पास बैटरी रिक्शा से जा रहे बदमाश एक युवक से दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने 20 मिनट के भीतर दोनों लुटेरों को दबोच लिया। लूट की रकम भी बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, जूही ढाल के पास ई-रिक्शा में बैठे दो-तीन लोगों ने एक राहगीर को घेर लिया और तमंचा अड़ाकर 2000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और ई-रिक्शा का नंबर बताया।

एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि परमपुरवा निवासी वीरू बुधवार रात करीब 11 बजे अफीम कोठी से मिलिट्री कैंप चौकी की तरफ जा रहे थे। जूही ढाल के पास बैटरी रिक्शा सवार बदमाशों ने उन्हें पीट कर दो हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद रिक्शा से ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को वीरू ने नोट किया गया ई-रिक्शे का नंबर बता दिया। इस पर पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। 

बदमाशों की पहचान जूही ढाल निवासी विमल वर्मा और गौरव श्रीवास्तव के रूप में हुई। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि यह लोग सूनसान इलाके में सवारी या राहगीर को अपना निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। इस गैंग के अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को 5000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement