कानपुर, NOI : नई सड़क पर शुक्रवार को नमाज के बाद बाजार बंद कराने को लेकर जमकर बवाल हुआ। सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ ने पथराव और बम बाजी की। एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। करीब 2 घंटे तक यह तनाव बना रहा। इस बवाल में 35 लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने नई सड़क में अघोषित कर्फ्यू लगाते हुए 35 उपद्रवियों को धर दबोचा है और अब तक 40 लोगों को नामजद करते हुए हजार अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। देर रात भारी संख्या में पुलिस पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ मार्च करता रहा। उधर परौंख से लौटते वक्त चकेरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को उपद्रवियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बंदी का आवाहन किया गया था। सुबह से ही नई सड़क मूलगंज बेगमगंज चमनगंज यतीमखाना सहित अधिकांश क्षेत्रों के बाजार बंद थे। दोपहर 2:00 बजे जुम्मे की नमाज के बाद भारी भीड़ परेड बंद नवीन मार्केट बंद कराने के लिए उतर आई दूसरे छोर पर यतीमखाना चौराहे पर भी लोग जुटने लगे। नारेबाजी के बीच भीड़ परेड की तरह बड़ी चंद्रेश्वर हाते के सामने जवाब ही पथराव नारेबाजी शुरू हो गई। उपद्रवी हाथी के अंदर घुसने लगे तो तनाव बढ़ गया। बक्षु प्यादा मस्जिद आसपास की इमारतों की छतों से पथराव व पेट्रोल बम चलने लगे। गोलियां भी तड़तडाई। एसीपी अनवरगंज मोहम्मद कमल ने फोर्स संघ मोर्चा संभाला।

हालात नहीं समझे फिर एडीसीपी वेस्ट राहुल मिठास, डीसीपी वेस्ट प्रमोद कुमार व ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने फोर्स संग गलियों में घुसकर घेराबंदी और लाठीचार्ज किया तब जाकर उपद्रव थमा। पथराव में एसीपी अनवरगंज, डीसीपी ईस्ट समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement