कानपुर, NOI :कानपुरवासियों को पिछले चार महीनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को 72 घंटे बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। मानसूनी बारिश का सिलसिला वैसे तो 28 जून से शुरू हो सकता है लेकिन 27 से ही मौसम में परिवर्तन दिखने लगेगा। पहाड़ी राज्यों और पूरब के तराई वाले क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मौसम बदलने का संदेश लेकर आएंगी-जाएंगी। दो दिनों से मानसून के बादल गोरखपुर और आसपास के तराई वाले क्षेत्रों में स्थिर हैं।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पहले मानसून 25 जून से ही आना था, लेकिन अब तीन दिन की देरी से आएगा। 28 जून को शहर में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है। उसके बाद अगले तीन दिनों तक धूप और बादलों के बीच थोड़ी-थोड़ी देर तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में इसमें तेजी आ सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक तेज धूप से परेशानी बनी रहेगी।

  • 2.0 मिमी बारिश इस वर्ष मार्च से लेकर अब तक हुई है।
  • 90 से 300 मिमी बारिश पिछले 10 वर्षों में हर साल जून महीने में हुई है।
  • 42 डिग्री अगले दो दिनों में जा सकता है अधिकतम तापमान।
  • 41 डिग्री सेल्सियस रहा शुक्रवार को सीएसए के मॉनीटर में अधिकतम पारा (एयरफोर्स के मॉनीटर में पारा 42.6 डिग्री रहा)।
  • 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम पारा।
  • 65 प्रतिशत नमी हवा में होने से उमस बढ़ी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement