कानपुर, NOI : बर्रा दो में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई जब बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उनके रक्तरंजित शव घर के अंदर मिले हैं। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है, पुलिस पूछताछ कर रही है। मूलरूप से महाराजपुर के सरसौल के ग्राम प्रेमपुर के रहने वाले 62 वर्षीय मुन्ना लाल उत्तम फील्ड गन फैक्ट्री में काम करते थे। बर्रा-2 में मकान बनाकर वह करीब 25 वर्ष से पत्नी 58 वर्षीय रामदेवी, बेटे विपित उत्तम और छोटे भाई राम प्रकाश की गोद ली बेटी आकांक्षा के साथ दबौली में रह रहे थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement