कानपुर, NOI : मां-पिता की हत्या में बेटी का साथ देने वाले प्रेमी के भाई को पुलिस ने कानपुर देहात के भोगनीपुर से गिरफ्तार करके घटना का पर्दाफाश किया है। कानपुर पुलिस की सूचना पर मुंबई पुलिस ने उसके सैन्य कर्मी प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित बेटी के प्रेमी के भाई ने पूरा घटनाक्रम बयां किया है। बर्रा-2 में रहने वाले फील्ड गन फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी 65 वर्षीय मुन्नालाल उत्तम और उनकी 55 वर्षीय पत्नी राजदेवी की सोमवार रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। 

घर पर उस समय उनका बेटा विपिन और गोद ली हुई बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल थी। पुलिस की पूछताछ में बेटे विपिन ने घर छोड़कर गई अपनी पत्नी व उसके भाइयों पर शक जताकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में रात के समय अनार का जूस पीने के बाद विपिन को बेहोशी आने की जानकारी पर बेटी आकांक्षा पर संदेह हुआ था। कड़ाई से पूछताछ और बेंजाडीन टेस्ट में हाथ व कपड़ों में खून के दाग मिलने पर आकांक्षा टूट गई थी। उसने मुंबई में रहने वाले प्रेमी राहुल के कहने पर उसके भाई रोहित की मदद से हत्या करने की स्वीकारोक्ति की थी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement