कानपुर, NOI : कानपुर के चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रसेल वाइपर के अंडे से पांच सपोलों ने जन्म लिया है। सभी सपोले सुरक्षित हैं जिन्हें संरक्षित किया गया है। इस तरह कानपुर चिड़ियाघर में रसेल वाइपर सांपों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पांचों बच्चों की लंबाई 8 से दस इंच है। कहा जाता है कि रसेल वाइपर सांप जन्म के चार से पांच घंटों के भीतर ही एक्टिव हो जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक माता रसेल वाइपर की भी लगातार निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि रसेल वाइपर सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक होता है जिसकी जहर खून की धमनियों को रोक देता है जिससे आदमी की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। ये सांप उछलकर काटता है और काटने से पहले सीटी जैसी आवाज भी निकालता है।

रसेल वाइपर सांप इतना खतरनाक होता है कि दुनिया के कई देशों में इसे देखते ही मार दिया जाता है। यही वजह है कि इसकी संख्या लगातार कम हो रही है। रसेल वाइपर सांप को अब दुर्लभ प्रजाति के सांपो की श्रेणी में डाल दिया गया है इसलिए अब इसे संग्रहित किया जा रहा है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement