लखनऊ के लुलु मॉल में सुंदरकांड पाठ रद्द, 4 गिरफ्तार, हिंदू महासभा के नेता नजरबंद | NOI
चार लोग गिरफ्तार, धार्मिक कार्य के लिए बिना इजाजत मॉल में घुसने का आरोप
इसी बीच पुलिस ने बताया कि जिन चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान कृष्णकुमार पाठक, गौरव गोस्वामी, सरोजनाथ योगी और अरशद अली के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जब धारा 144 लगी हुई है, उसके बावजूद कुछ लोग इजाजत लिए बिना मॉल के अंदर धार्मिक कार्य करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मैनेजर ने मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट सौंपी
हिंदू महासभा के नेता ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद पुलिस अधिकारी और मॉल के मैनेजर शुक्रवार शाम उनके घर पहुंचे और सुंदरकांड पाठ को स्थगित करने की अपील की। तब हिंदू महासभा के नेता चतुर्वेदी ने 80 और 20 फीसदी कर्मचारी के सवाल को लेकर मॉल के जनरल मैनेजर ने कर्मचारियों की लिस्ट भी उन्हें सौंपी। हालांकि हिंदू महासभा के नेता इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने लिस्ट की जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मॉल में नमाज पढ़ने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस प्रशासन सुबह से ही था तैनात
लुलु मॉल का विवाद ज्यादा तूल न पकड़े, इसके लिए हिंदू महासभा के नेता शिशिर चतुर्वेदी के आवास पर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रख दिया गया था। हालांकि सुंदरकांड का पाठ स्थगित होने के बाद कुछ कार्यकर्ता माूल के बाहर पाठ करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि जब मॉल् में नमाज होती है तो सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments