NOI : बीते रविवार को यूनिवर्सल लाइफ मैनेजमेंट नामक सामाजिक संस्था ने एनएस पैलेस अंबेडकर पुरम, आवास विकास सेक्टर 6 कल्याणपुर में हाल में दो दिवसीय प्रांतीय बहुजन बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आमजन को अपनी संपूर्ण समाधान व्यवस्था से अवगत कराया । संस्था के संस्थापक प्रेमजीत सिरोही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमजन से यह दावा किया कि यदि उनकी यह व्यवस्था वैश्विक स्तर पर लागू होती है तो संसार में लोगों के जीवन में जो भी दुख है वह समाप्त हो जाएंगे। उनका मानना है कि संसार जैसे-जैसे प्रगति की तरफ बढ़ता रहा वैसे वैसे वैश्विक स्तर पर आम जनों के जीवन में चुनौतियां भी बढ़ती रहती है। स्वास्थ, पूंजी और शिक्षा जैसी कई परेशानियों आमजन रोज गुजरते हैं और इन स्थितियों का लंबे समय से आकलन करने के बाद ही यूएलएम ने इस व्यवस्था को बनाया है। न्यूज़ आउटलुक की टीम से बात करते हुए इस संस्था के संस्थापक प्रेमजीत सिरोही ने बताया कि कैसे स्कूल, कॉलेज मैं सेमिनार व जनसंपर्क द्वारा इस व्यवस्था के विषय में जनता को बता रहे हैं |

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement