भारत के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए कानपुर ओएफसी ने पिनाक रॉकेट लॉन्चर तैयार किया है। ये पलक झपकते ही दुश्मनों पर काफी तेज और सटीक हमला करने में सक्षम है। बता दें कि इसके  सिस्टम को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये दुश्मनों के हमले का काफी तेजी से और सटीक तरीके से जवाब दे सकते हैं।

कानपुर स्थित एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी ने घातक पिनाक मार्क वन इनहांस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर तैयार किया है। सेना को यूजर ट्रायल के लिए 30 रॉकेट लॉन्चर दिए गए हैं। इसकी मारक क्षमता 45 किलोमीटर है। यह मार्क वन से सात किलो मीटर अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है।

भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर इस रॉकेट लॉन्चर का नाम रखा गया था। डीआरडीओ के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। रॉकेट लॉन्चर में फ्यूज, वारहेड, रॉकेट मोटर, स्टेबिलाइजर मुख्य भाग होते हैं। स्टेबिलाइजर रॉकेट को स्थिरता और सटीकता के साथ लक्ष्य पर दागने में मदद करता है।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement