CSJMU Kanpur में ABVP का धरना-प्रदर्शन, फीस बढ़ाेत्तरी और हास्टल दिवस कम करने का विरोध | NOI
कानपुर, NOI : फीस वृद्धि वापस लेने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार सुबह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अकादमिक भवन में जाने वाले गेट को बंद किया तो छात्र गेट फांदकर दाखिल हो गए और भवन के प्रांगण में धरने पर बैठ गए हैं।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने पीएचडी की फीस 35 हजार, बीफार्मा की फीस 1.10 लाख रुपये किये जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के हॉस्टल शुल्क में पहले 11 माह तक सुविधा मिलती थी, लेकिन अब 10 माह कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार फीस बढ़ने से तमाम विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments