कानपुर, NOI: कानपुर के  बिठूर के परियर पुल से गुरुवार सुबह एक युवक अपने दो बेटों को गोद में लेकर गंगा नदी में कूद गया। वहां मौजूद गोताखोर ने नदी में छलांग लगाकर युवक को निकाल लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चों का पता नहीं चल सका। आज दोबारा तलाश की जाएगी। देर शाम तक बच्चों की नदी में तलाश की गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती युवक की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।

सफीपुर उन्नाव निवासी दयाशंकर लोधी अपने दो बेटों शिवा (ढाई साल) व शिवांश (डेढ़ साल) को लेकर गुरुवार सुबह नौ बजे पुल पर पहुंचा। बाइक एक किनारे खड़ी की ओर फिर दोनों को गोद में लेकर नदी में कूद गया। तभी मोटरबोट से घूम रहे गोताखोरों की नजर उस पर पड़ गई, जिन्होंने उसे तो बचा लिया, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गोताखोरों की दो टीमें घंटों बच्चों की तलाश जुटी रही, लेकिन मिले नहीं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement