लखनऊ, NOI: लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में पड़े आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार की सुबह तक चली। लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के लालकुआं स्थित आवास पर सुबह 4 बजे तक इंकम टैक्स के अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले जिसके बाद कई अहम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। 

सूत्रों ने बताया कि गोपाल राय जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उससे वे कभी चुनाव नहीं लड़े। उन पर आरोप है कि वह डमी पार्टी बनाकर चुनावी चंदा जुटाने का काम कर रहे थे। गोपाल कई एनजीओ भी चलाते हैं, जिसका कार्यालय उनका घर है। 

गोपाल राय के घर पर केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान, अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद, औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ जैसे संगठनों का बोर्ड उनके घर के बाहर लगा है जिस पर बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें लगी हैं। आयकर की टीम तलाशी के दौरान गोपाल राय से विभिन्न दस्तावेज के संबंध पूछताछ करती रही। इस बीच गोपाल राय ने अपने घर पर पड़े इंकम टैक्स के छापे को साजिश का हिस्सा बताया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement