कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एक महीने से एम्स में भर्ती हैं। राजू के फैंस दिन-रात उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। बुधवार रात 2 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक उन्होंने आंखें खोली। यह जानकारी उनके भाई ने दी है। उन्होंने कहा कि राजू को 99 डिग्री बुखार आ गया है। इसके चलते डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर नहीं हटाया है। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली एम्स में राजू को एडमिट कराया गया था।

वेंटिलेटर की बदली गईं सभी पाइप
राजू को बुखार आने के बाद डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर में सभी पाइप को बदल दिया है। ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा राजू श्रीवास्तव का न हो। वहीं, राजू द्वारा आंखें खोले जाने को लेकर डॉक्टर्स ने उनकी पत्नी शिखा को बताया कि पहले भी उन्होंने कई बार आंखें खोली हैं। लेकिन जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू ठीक नहीं हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement