गणपति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत | न्यूज़ आउटलुक
संत कबीर नगर, NOI: गणपति विसर्जन के दौरान हादसे की एक और घटना सामने आई है। संत कबीर नगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र मैं आने वाली मगर मोहम्मदपुर कठार के नजदीक आमी नदी के जुलह घाट पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे एक परिवार गणपति विसर्जन के लिए गया था इस दौरान वहां तीन बहनें रूबी उम्र 16 वर्ष, दीपावली उम्र 12 वर्ष, रंजना उम्र 10 वर्ष सहित एक मौसीरे भाई वीरेंद्र उम्र 10 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई।सूचना की जानकारी मिलते ही मगर पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सब की तलाश के लिए मछुआरों को लगाया, इतना ही नहीं खुद चौकी इंचार्ज ने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी और 2 घंटे तक मृतकों की तलाश करते रहे और आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव को बरामद कर लिया गया जिसके बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरा परिवार शब्द है और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments