रफ्तार बनी जानलेवा: बेकाबू हो गई थी कार, नहीं लगाए थे सीट बेल्ट, चली गईं तीन जानें | न्यूज़ आउटलुक
उन्नाव, NOI: उन्नाव जिले में ट्रांसगंगा सिटी के पास मंगलवार देर रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार सवार बिठूर निवासी दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बिठूर के गंगपुर चकबदा गांव निवासी सुमित गौड़ (23) और विशाल गौड़ (22) अपने दोस्त दीपक द्विवेदी उर्फ प्रशांत (24) व आलोक के साथ इको स्पोर्ट्स कार से एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने उन्नाव गए थे। देर रात करीब सवा एक बजे लौटते समय उनकी कार गंगा बैराज वाली रोड पर ट्रांसगंगा सिटी के पास सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
इससे कार पलट गई। कार के परखचे उड़ गए। चारों युवक उसी मे आधे घंटे तक दबे रहे। मौके पर पहुंची गंगाघाट व नवाबगंज थाने की पुलिस ने युवकों को बाहर निकालकर हैलट भेजा। यहां सुमित विशाल व दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। आलोक का इलाज जारी है। तीनों युवकों के सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से अधिक रक्तस्राव हुआ। यही मौत की वजह बना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments