लखनऊ, NOI: लखनऊ में कृष्णानगर के रामदासखेड़ा गांव के बाग में लगे ट्यूबेल के पास गड्ढे में शुक्रवार को युवती का शव मिला। तीन दिन पुराना शव होने के कारण काफी दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्त कराई तो युवती की पहचान प्रयागराज के मेजा स्थित बिसहिजन खुर्द की रहने वाले रूपा गुप्ता (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या गला घोंटकर उसके प्रेमी ने की है। आशंका है कि हत्या तीन पहले की गई। इसी के बाद से प्रेमी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों एक साल से लिव-इन में रहते थे। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। देर रात तक पहुंचने की संभावना हैं। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement