बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: चार महीने से रेलवे चाइल्डलाइन बंद, मुश्किल में बच्चों की निगरानी | NOI
कानपुर, NOI: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पिछले चार महीनों से ट्रेनों से आने वाले नाबालिग बच्चों की निगरानी नहीं हो पा रही है। स्टेशन पर लावारिस बैठे बच्चों को देखने वाला भी कोई नहीं है। यही वजह है कि बच्चों को गायब करने वाले और शोषण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। यह काम बाल संरक्षण के लिए काम करने वाली स्वयं सेवी संस्थाएं प्रदेश सरकार की मदद से करती हैं लेकिन कानपुर सेंट्रल पर काम करने वाली संस्था रेलवे चाइल्डलाइन 18 मई से बंद है। चाइल्डलाइन को चलाने वाली संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने गंभीर शिकायतों के बाद बंद कर दिया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments