फतेहपुर, NOI: फतेहपुर जिले के राधानगर थाने में अनुसूचित जाति के युवक की मौत के बाद तीनों पुलिसकर्मी लापता हैं। उनके मोबाइल भी फोन स्विच ऑफ हैं। उनके पास थाने के कई अहम दस्तावेज होने की चर्चा है। वहीं, पुलिसकर्मियों में डर का माहौल भी है, जिसके लिए थाने में बुद्धि-शुद्धि जाप और पूजा करवाई गई। बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की वजह से लापता हुए हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बयान के समय उनके प्रस्तुत नहीं होने पर नोटिस जारी होगा। धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिए गए पेशे से एमआर सत्येंद्र कोरी (28) का राधानगर थाने के शौचालय में रविवार सुबह शव मिला था। जयराम नगर स्थित किराये के घर से पुलिस सत्येंद्र को छह सितंबर की रात थाने ले गई थी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement