कानपुर में जाजमऊ के गज्जूपुरवा स्थित कॉस्मो टेनरी के वेस्ट टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत ही नहीं हुई, बल्कि तीन परिवारों की खुशियां दफन हो गईं। कोई अपने पिता के बुढ़ापे का सहारा था, तो कोई अपने बच्चों की उम्मीदों का आसमान था। तीनों ही अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले थे, लेकिन टेनरी संचालक की लापरवाही से परिवारों की रीढ़ टूट गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों की ये दुहाइयां सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गईं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement