कानपुर, NOI: कानपुर नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले बसपा में एक बार फिर से लेन-देन के मामलों को लेकर शिकायत शुरू हो गई है। ताजा प्रकरण यह है कि देहात जिले के डेरापुर तहसील स्थित अकरू गांव की शाहबानो बेगम और उनके पति जिला पंचायत सदस्य महबूब खान ने बसपा प्रमुख मायावती को पत्र भेजा है।


उसमें पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर टिकट के नाम पर लिए गए पैसों में पांच लाख से अधिक का घपला करने का आरोप लगाया है। शाहबानो बेगम की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देहात के पूर्व पार्टी जिला अध्यक्ष की ओर से पिछले काफी समय से लेनदेन को लेकर परेशान किया जा रहा है।

आरोप लगाया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने अध्यक्ष रहते हुए टिकट के नाम पर उनसे साढ़े सात रुपये लेकर कहा था कि कि यह पैसा पार्टी फंड में जमा करेंगे। पत्र में कहा गया है कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने 5.30 लाख अपने पास रख लिए और अब मांगने पर कभी पार्टी से निकलवाने तो कभी दूसरी तरह की धमकी देते हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement