ठंड से डेंगू की रफ्तार कुछ थमी, तो बढ़ गया ब्रेन अटैक का खतरा, ओपीडी पहुंचे सात मरीज | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर में ठंड बढ़ने के साथ डेंगू सुस्त पड़ा, तो अस्पतालों में ब्रेन अटैक के रोगी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को बेहोशी की हालत में सात ब्रेन अटैक के रोगी सुबह ओपीडी में आए,जिन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसके बाद शाम को तीन और रोगी भर्ती किए गए। इनमें एक रोगी की मौत हो गई है। कल्याणपुर निवासी किशन ने बताया कि उनके पिता राम आसरे (65) को शनिवार को चक्कर आया था। वह बैठे-बैठे लुढ़क गए। इसके बाद हालत सुधर गई थी। क्षेत्र के एक डॉक्टर से दवा ले ली थी। सोमवार दोपहर फिर चक्कर आया और बेहोश हो गए। हैलट पहुंचने के पहले उनकी मौत हो गई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments