बेनाझाबर डेयरी मोहल्ला में धर्मस्थल पर किया पथराव, पाकिस्तान के पक्ष में भी लगे नारे | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर: स्वरूप नगर में सोमवार देर शाम बेनाझाबर डेयरी मोहल्ला में धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना के दौरान पथराव के बाद दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान आरोपितों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाते हुए मारपीट की और शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत छह लोगों पर धमकी देने व धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बेनाझाबर चर्च के सामने डेयरी मोहल्ला मलिन बस्ती में खंडेश्वरी देवी का पुराना मंदिर है। बगल में ही नियाजुद्दीन मकान बनवा रहे हैं। सोमवार देर शाम मंदिर में आरती के दौरान मोहल्ले के लोग चबूतरे पर बैठे थे। इस बीच मकान बनवा रहे लोग वहां से ईंट-पत्थर ले जाने लगे तो उन्हें आरती तक इंतजार करने को कहा गया
आरोप है कि इस पर नियाजुद्दीन और उसके बेटे शमीम, सलमान, सिराजुद्दीन और नसीम गाली-गलौज करने लगे। छत से धर्मस्थल पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष से कई लोग बाहर निकल आए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments