कानपुर में कस्टडी रिमांड पर लिए गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान का आर्यनगर स्थित फ्लैट भी पुलिस ने खंगाला। पुलिस ने जूतों की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये कैश, बांग्लादेश से खरीदी गईं नींद की 101 गोलियों (डायजापाम) को बरामद किया। यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के और इतनी भारी मात्रा में नहीं खरीदी जा सकती है। पुलिस ने खुद वादी बनकर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा में एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीम रविवार दोपहर डॉ. रिजवान को लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा फ्लैट का कोना-कोना खंगाला। फ्लैट से विभिन्न देशों के कई अभिलेख मिले, जिसे साक्ष्य के तौर पर रखा गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement