बलवंत के शरीर पर मिले 31 चोटों के निशान, कौन है मौत का जिम्मेदार | न्यूज़ आउटलुक
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में हुई बलवंत सिंह की मौत के मामले में चौंकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक बलवंत के सिर से लेकर पैर तक 31 चोट के निशान पाए गए हैं। लेकिन रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं, विसरा रिपोर्ट को सुरक्षित रखा गया है।
दरअसल, शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर सरैया गांव निवासी बलवंत सिंह को कानपुर देहात की पुलिस ने 12 दिसंबर की दोपहर को चाचा चंद्रभान से लूट के शक में उठाया था। और पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। वहीं, परिजनों का आरोप था की रनिया थाने ले जाकर पुलिस ने बलवंत की इस कदर पिटाई की कि उसने थाने में ही दम तोड़ दिया।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments