कोलकाता से लौटकर आया आईआईटी छात्र कोविड पॉजिटिव | न्यूज़ आउटलुक
कोलकाता से लौटकर आए कानपुर आईआईटी छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। कोरोना वैरिएंट बीएफ.7 को लेकर जारी अलर्ट के बाद यह पहला सैंपल है जिसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी। उसे कोई विशेष लक्षण नहीं हैं लेकिन आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संक्रमण का ब्यौरा लिया है। इसके साथ ही उसके संपर्क में आने वालों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments